Jamshedpur Burmamines East Plant Basti Pahadi Maa Puja : बर्मामाइंस पहाड़ी पूजा के संरक्षक बने हरपाल, 27 को शिलान्यास
गोलपहाड़ी से माता का आगमन 5 जून को, सैकड़ों श्रद्धालु होंगे शामिल
जमशेदपुर : बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में इस वर्ष भी माता पहाड़ी और माता चंडी की पूजा भव्य रूप से आयोजित की जाएगी. पहाड़ी पूजा समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. समिति के अध्यक्ष दुर्गा राव ने प्रेस वार्ता में कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आगामी 27 मई को विधि-विधान के साथ भूमिपूजन किया जाएगा. इसके साथ ही पूजा की शुरुआत होगी. तत्पश्चात 2 जून को माता चंडी की पूजा और हल्दी पूजा की रस्म होगी. 5 जून को गोलपहाड़ी से माता का आगमन पूजा स्थल पर होगा, जहां उनकी स्थापना की जाएगी.
उन्होंने बताया कि इस बार पूजा का मुख्य आकर्षण रायपुर से आनेवाली विशेष झांकी होगी. आयोजन के दौरान प्रतिदिन झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. समिति ने इस वर्ष समाजसेवी हरपाल सिंह को पूजा समिति का संरक्षक नियुक्त किया है. उनके मार्गदर्शन में आयोजन को और भव्य बनाने की योजना है. समिति के अनुसार पांच दिनों तक चलनेवाले महोत्सव में हर साल की तरह इस बार भी 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. आयोजन को लेकर पूरी बस्ती में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में है. पत्रकार सम्मेलन में दुर्गा राव के अलावा हरपाल सिंह, प्रदीप झा, मुन्ना सिंह, विकास कुमार, विकास कुमार, सुखविंदर, बिट्टू मिश्रा, कंचन लाल, जय नंदन सिंह, महेश राव सहित अन्य मौजूद थे.
मुख्य तिथियां इस प्रकार है :
27 मई : भूमि पूजन
2 जून : माता चंडी पूजा एवं हल्दी पूजा
5 जून : माता का आगमन (गोलपहाड़ी से पूजा स्थल तक)
7 जून : विशाल महाभोग
9 जून : प्रतिमा विसर्जन
