बारीडीह में जिला कांग्रेस की नुक्कड़ सभा
जमशेदपुर : जिला कांग्रेस कमिटी एवं सेवादल कांग्रेस के तत्वावधान में बुधवार को बारीडीह चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता सेवादल के मुख्य संगठक राजा सिंह राजपूत ने की. सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि देश की आधी आबादी को उनका संवैधानिक अधिकार और उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाना समय की मांग है. इसलिये महिला आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए.
पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे बिना देरी लागू करना ही असली प्रतिबद्धता को दर्शाता है. अन्य वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन जैसी प्रक्रियाओं से जोडक़र अनावश्यक रूप से टाल रही है. कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा किसी भी प्रकार की देरी का मोहताज नहीं होना चाहिए. इस मौके पर परविंदर सिंह, आनंद बिहारी दुबे, अवधेश कुमार सिंह, राजा सिंह राजपूत, अतुल गुप्ता, सामंत कुमार, जसवंत सिंह जस्सी, गुरदीप सिंह, मनजीत आनंद, गुरदीप सिंह सोहल, सुनीता ओझा, रविंद्र मौर्य, राजकुमार वर्मा, आशुतोष सिंह, दुर्गा प्रसाद, कौशल प्रधान, अरुण त्रिपाठी, सूरज मुंडा, मन्नू झा, संतोष पांडे समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.