April 23, 2026

Jamshedpur Sakchi Modern School Me Earth Day : पेड़ों की महत्ता और पृथ्वी को बचाने के महत्व पर जोर

IMG-20260422-WA0012

साकची के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में पृथ्वी दिवस समारोह

जमशेदपुर : गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के अधीन संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में आज पृथ्वी दिवस मनाया गया. स्कूल के चारों हाउस रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो के विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत तथा नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पेड़ों की महत्ता और पृथ्वी को बचाने के महत्व पर जोर दिया. कुल 40 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया जिनमें स्मिथ कौर, सजल कुमारी, आर्ची पोद्दर, आर्य सिंह, माही प्रीत, आर्यन कुमार, जश्न प्रकाश, आयूष कुमार, वंश कुमार, राजीव कुमार, गम्मा प्रगति ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया.
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के सहायक सचिव सतबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे. स्कूल के प्रधानाचार्य संतोख सिंह ने छात्रों से आह्वान किया कि वे न केवल स्कूल स्तर पर बल्कि घर और समाज में भी पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाएं. पौधा लगाना, पानी का संरक्षण करना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना और ऊर्जा की बचत, ये सभी छोटे कदम मिलकर बड़ी क्रांति ला सकते हैं.