May 2, 2026

Jamshedpur DC Ne Puri Ki Self Enumeration : उपायुक्त ने पूरी की स्व-गणना की प्रक्रिया

IMG-20260502-WA0001

जिलेवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील

जमशेदपुर : उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने आवासीय कार्यालय में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की. इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी ज़िलावासियों को जनगणना की प्रक्रिया में नागरिकों को जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए भागीदारी की अपील की. इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण करने की संबंधित प्रक्रिया को पूरी की. इस दौरान जनगणना अधिकारी सह ज़िला बंदोबस्त अधिकारी मोजाहिद अंसारी ने जानकारी दी कि पहले चरण के अभियान के तहत आगामी 15 मई तक चसलनेवाले स्व-गणना कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया. इसके पश्चात मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य 16 मई से 14 जून, 2026 तक पूरा किया जाएगा. इस जनगणना अभियान के दौरान घर-घर जाकर प्रगणक से संबद्ध कर्मी डेटा संग्रह करेंगे.
उपायुक्त ने ज़िला के नागरिकों से अपील की कि जनगणना कार्य सिर्फ आंकड़े जुटाना नहीं बल्कि आमजनों के भविष्य को सही दिशा देने का आधार है. जनगणना से राज्य सरकार की योजनाओं को और ज्यादा प्रभावी तरीके से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

You may have missed