May 13, 2026

प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

IMG-20250902-WA0008

जन शिकायत निवारण दिवस में डीडीसी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं

जमशेदपुर : उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेन्द्र पासवान ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं. इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे. लोगों ने वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन का लंबित भुगतान, विद्यालय में नामांकन, फीस माफी, रोजगार उपलब्धता, भूमि विवाद समाधान, सड़क एवं नाली निर्माण, चौकीदार की दूसरी जारी करने, राशन कार्ड अद्यतन, आर्म्स लाइसेंस, झारखंड मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का लाभ उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन दिए. इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधिमंडलों ने भी ज्ञापन सौंपा.
उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने तथा निर्धारित समयावधि में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

You may have missed