April 22, 2026

Jamshedpur JDU Ka Cyber Thana Me Shikayat : कांग्रेसी गोपाल यादव के विरुद्ध साइबर थाना में शिकायत दर्ज

IMG-20260422-WA0004

सोशल मीडिया पर विधायक सरयू राय की छवि खराब करने का प्रयास का आरोप

जमशेदपुर : जदयू युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह और मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने साइबर थाना प्रभारी, बिष्टुपुर को आवेदन देकर सहारा सिटी, मानगो निवासी गोपाल यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की अपील की है. उन्होंने आरोप लगाया कि गोपाल ने फेसबुक लाइव के माध्यम से विधायक सरयू राय की छवि को धूमिल करने, झूठे भ्रष्टाचार के झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाने तथा अनर्गल बयानबाजी कर जमशेदपुर का माहौल खराब करने का काम किया है.
पप्पू सिंह और नीरज सिंह ने आवेदन में लिखा है कि 21 अप्रैल को गोपाल यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से लाइव आकर विधायक सरयू राय के विरुद्ध भ्रष्टाचार में संलिप्त होने तथा जानबूझकर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने के निराधार, असत्य एवं मनगढ़ंत आरोप लगाया. जदयू नेताओं के अनुसार, उक्त लाइव वीडियो में लगाए गए आरोप पूर्णतः झूठे, आधारहीन एवं दुर्भावनापूर्ण हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य स्पष्ट रूप से विधायक की सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को धूमिल करना, उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाना तथा आम जनता के बीच उनके प्रति अविश्वास उत्पन्न करने के साथ- साथ भ्रम पैदा कर क्षेत्र का माहौल खराब करना है. कहा कि गोपाल यादव की मंशा समाज में उत्तेजना फैलाकर शहर का माहौल खराब करने एवं आपसी सौहार्द बिगाड़ने की है. इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध उचित आपराधिक धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी (प्राथमिकी) दर्ज कर मामले की गहन जांच करने का आग्रह किया गया है.

You may have missed