April 22, 2026

Jamshedpur Earth Day Par Karim City College Me Plantation : करीम सिटी कॉलेज के छात्रों ने लिया हरित भविष्य का संकल्प

IMG-20260422-WA0005

विश्व पृथ्वी दिवस पर भव्य पौधरोपण अभियान, शिक्षक व विद्यार्थी रहे मौजूद

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी.एन. त्रिपाठी ने किया. एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आले अली, एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज़, डॉ. इनायत बानो, डॉ. जाहिद परवेज़, डॉ. तनवीर काज़मी सहित महाविद्यालय के कई शिक्षकगण और काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे. पूरे कॉलेज परिवार ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और परिसर को हरियाली से समृद्ध बनाने का प्रयास किया.
डॉ. बी.एन. त्रिपाठी ने कहा कि “आज का दिन हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि हम आनेवाली पीढ़ियों को कैसी पृथ्वी सौंपेंगे. पौधरोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. डॉ. आले अली ने कहा कि “विश्व पृथ्वी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि पृथ्वी हमारी साझा धरोहर है. पौधरोपण न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि जीवन को संतुलित और सुखद बनाता है.
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया और पौधों की नियमित देखभाल करने के साथ-साथ हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. छात्रों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे पर्यावरण की रक्षा करेंगे, वृक्षारोपण को बढ़ावा देंगे और लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं निभाएंगे. कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और “हरित भविष्य, सुरक्षित जीवन” का नारा बुलंद किया.

You may have missed