April 22, 2026

Jamshedpur NCC Samman Samaroh : झारखंड बटालियन एनसीसी के समारोह में उत्कृष्ट कैडेट्स सम्मानित

IMG-20260422-WA0006

स्कॉलरशिप और बेस्ट कैडेट पुरस्कार पाने वालों को चेक, प्रमाण-पत्र व मोमेंटो प्रदान किया

जमशेदपुर : 37 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य उन कैडेट्स को प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से बटालियन का नाम गौरवान्वित किया है. कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा, कर्नल प्रेम चंद झा, सूबेदार मेजर रविन खन्दाल, इंस्ट्रक्टर, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे.
इस दौरान रिपब्लिक डे कैंप में भाग लेनेवाले कैडेट्स, सीडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप के लिए चयनित कैडेट्स तथा बेस्ट कैडेट पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया. चयनित कैडेट्स को 6000 रु का चेक, प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए, जबकि बेस्ट कैडेट को सर्वांगीण उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के आधार पर 4500 का चेक, प्रमाण-पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया.
कमांडिंग ऑफिसर श्री आहूजा ने सभी कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने तथा एनसीसी के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया.

You may have missed