May 6, 2026

Jamshedpur Jeevan Sanstha Ki Student Se Emotional Appeal : बोर्ड रिजल्ट के बीच ‘जीवन’ ने बढ़ाया भावनात्मक सहयोग का दायरा

IMG-20260506-WA0003

जमशेदपुर : बोर्ड रिजल्ट के मौसम में छात्रों के बीच बढ़ती चिंता को देखते हुए आत्महत्या निवारण केंद्र ‘जीवन’ ने छात्रों से अपील की है कि वे चुपचाप तनाव झेलने के बजाय समय पर भावनात्मक सहयोग लें. संस्था ने उन छात्रों से संपर्क करने का आग्रह किया है जो अपने परिणाम को लेकर डर, निराशा या अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं. ‘जीवन’ ने स्पष्ट किया कि इस दौर में मानसिक दबाव सामान्य है, लेकिन इसे सही मार्गदर्शन और बातचीत से संभाला जा सकता है. संस्था के प्रशिक्षित वालंटियर गोपनीय और निष्पक्ष माहौल में छात्रों की बात सुनने और उन्हें सहारा देने के लिए उपलब्ध हैं.
‘जीवन’ द्वारा सहायता के लिए कई माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं. छात्र किसी भी समय ईमेल jeevanjamshedpur@gmail.com के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहता है. वहीं, व्हाट्सएप (9297777499 और 9297777500) पर भेजे गए संदेशों को कार्यालय समय (सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक) के दौरान जवाब दिया जाता है. यही नही जो लोग आमने-सामने बात करना चाहते हैं, उनके लिए जीवन केंद्र में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ‘इन-पर्सन बिफ्रेंडिंग’ सेवा उपलब्ध है. यह केंद्र 25 क्यू रोड, बिष्टुपुर में स्थित है, जहां लोगों को सुरक्षित वातावरण में अपनी समस्याएं साझा करने का अवसर मिलता है. इसके अलावा, तत्काल सहायता के लिए 9297777499 और 9297777500 हेल्पलाइन नंबरों पर फोन या व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया जा सकता है. ये सेवाएं विशेष रूप से उन लोगों के लिए हैं जो गंभीर मानसिक तनाव या भावनात्मक संकट से गुजर रहे हैं. ‘जीवन’ के प्रतिनिधियों ने दोहराया कि मदद मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि साहस का प्रतीक है. उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से इस महत्वपूर्ण समय में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की.

You may have missed