May 9, 2026

Jamshedpur Abeera Ka Tribal Art Workshop : अबीरा के ट्राइबल आर्ट कार्यशाला में शामिल हुए 20 विद्यार्थी

IMG-20260506-WA0002

कदमा के टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय में हुआ आयोजन

जमशेदपुर : जनजातीय कला एवं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाली संस्था अबीरा द्वारा ट्राइबल आर्ट क्लासेस कार्यशाला का आयोजन टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय, कदमा में आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के लगभग 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनजातीय कला की समृद्ध परंपरा से परिचित कराना था. इस दौरान टीम अबीरा ने छात्रों को सोहराई और पइतकर जैसी पारंपरिक जनजातीय कलाओं की बारीकियों से अवगत कराया तथा उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया.
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका शिप्रा मिश्रा उपस्थित रहीं. उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर संस्था की संस्थापक श्वेता सिंह ने कहा कि
बच्चों में छिपी प्रतिभा को देखकर अत्यंत गर्व होता है. जनजातीय कला केवल चित्रकारी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है. इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना ही अबीरा का मुख्य उद्देश्य है. बताया गया कि आगामी दिनों में गीता थिएटर और आरंभ एनजीओ द्वारा वन विभाग के सहयोग से आयोजित समर कैंप में भी अबीरा टीम नि:शुल्क ट्राइबल आर्ट प्रशिक्षण प्रदान करेगी.

You may have missed