May 9, 2026

Jamshedpur Razak Samaj Ki Baithak Me Sanjay Ka Swagat : सोनारी : केंद्रीय रजक समाज की बैठक में संजय का अभिनंदन

IMG-20260506-WA0001

जमशेदपुर : केंद्रीय रजक समाज के अध्यक्ष अजय रजक की अध्यक्षता में नॉर्थन टाउन सीएच एरिया, सोनारी स्थित रजक समाज भवन में मासिक बैठक हुई, जिसमे समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. बैठक में गतदिनों मनाई गई अंबेडकर जयंती की समीक्षा की गई. इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं और प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि समाज के लोगों को इस विषय में आने वाली परेशानियों का समाधान किया जा सके.
इस अवसर पर भाजपा सोनारी मंडल में संजय कुमार रजक को महामंत्री बनाए जाने पर समाज की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया. उपस्थित सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बैठक में समाज की विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य तथा सोनारी रजक समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.

You may have missed