जुस्को स्कूल कदमा में 11वीं के छात्रों के लिए ‘फ्रेशर्स पार्टी’
जमशेदपुर : जुस्को स्कूल कदमा में मंगलवार को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु ‘फ्रेशर्स पार्टी’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 12वीं कक्षा के छात्रों ने अपने जूनियर्स का गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद 12वीं के छात्रों ने गीत, नृत्य एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया. यह आयोजन नए विद्यार्थियों के लिए विद्यालय जीवन की एक सुखद और प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ. कार्यक्रम के दौरान मिस्टर फ्रेशर के रूप में यशवर्धन और मिस फ्रेशर के रूप में अदीबा रहमान का चयन किया गया. विजेताओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या झुमझुमी नंदी ने सम्मानित किया. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि अनुशासन एवं परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है. उप-प्रधानाचार्य आनंदिता राय, समन्वयक कमर अली, सीमा तिवारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का संचालन 12वीं कक्षा की शिक्षिकाओं ऋतुपर्णा, अनुराधा एवं सारदा सुमन के मार्गदर्शन में किया गया.