June 18, 2026

Jamshedpur Debate Competition Of Patna Womens College Allumunai Association : केपीएस कदमा के पल्लवी को मिला सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार

IMG-20260428-WA0009

पटना वीमेंस कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन का अंतर-विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता

जमशेदपुर : पटना विमेंस कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन, जमशेदपुर इकाई द्वारा अंतर-विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल परिसर में किया गया, जहां प्रतिभागियों ने अपने विचारों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. डॉ. निधि श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट रूप से संभाला.
प्रतियोगिता में शहर के प्रमुख विद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें डीबीएमएस हाई स्कूल (समन्वयक–मारिया अफसर), केरला पब्लिक स्कूल, कदमा (समन्वयक–चंद्रिमा बंद्योपाध्याय), राजेन्द्र विद्यालय (समन्वयक–फौजिया राणा), वैली व्यू स्कूल (समन्वयक–संजय विश्वकर्मा) तथा विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल (समन्वयक–शाहनवाज खान) शामिल रहे. प्रत्येक विद्यालय से दो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें एक ने प्रस्ताव के पक्ष में और दूसरे ने विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए. प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें एग्नेस बॉयल, कंचन सिंह और मंजू सिंह शामिल थीं.
परिणामों की घोषणा में केरला पब्लिक स्कूल, कदमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजेन्द्र विद्यालय द्वितीय और डीबीएमएस हाई स्कूल तृतीय स्थान पर रहा. सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार केरला पब्लिक स्कूल, कदमा की पल्लवी महांती को प्रदान किया गया. कार्यक्रम का संचालन आनंद रूबी सिन्हा ने किया. संस्था की सचिव पूनम महता ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रतियोगिता के विषय की जानकारी दी, जबकि अध्यक्ष विद्या तिवारी ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला. डॉ. निधि श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर आशा सिन्हा, छाया प्रसाद, डॉ. भारती, शिल्पी सिन्हा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

You may have missed