Jamshedpur Loyola school Me Carrier Campus’ : ‘करियर कंपास’ में छात्रों को मिला सही करियर चुनने का मार्गदर्शन
लोयोला एलुमनाई एसोसिएशन का भी मिला सहयोग
जमशेदपुर : लोयोला एलुमनाई एसोसिएशन के सहयोग से लोयोला स्कूल में ‘करियर कंपास’ का आयोजन कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए किया गया. जिसका उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के लिए सही दिशा प्रदान करना रहा. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य फादर विनोद फर्नांडीस एस.जे. के स्वागत भाषण से हुई. रेक्टर फादर माइकल टी. राज ने 10 विशिष्ट वक्ताओं को सम्मानित किया, वहीं 28 पूर्व छात्र मेंटर्स को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए.
कार्यक्रम के मॉडरेटर रहे पूर्व छात्र रोनाल्ड डी’कोस्टा ने सत्र का संचालन किया. इस दौरान छात्रों को विभिन्न करियर क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी दी गई. इसमे मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिजनेस मैनेजमेंट, विदेशी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, एयरोस्पेस एवं एविएशन, मनोविज्ञान, खेल प्रबंधन, कानून, वित्तीय निवेश व डिजाइन एवं आर्किटेक्चर.
मुख्य सत्र के बाद छात्रों को अलग-अलग कक्षाओं में ले जाकर छोटे समूहों में संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए. इन सत्रों में छात्रों को विशेषज्ञों से सीधे सवाल पूछने और व्यक्तिगत मार्गदर्शन लेने का अवसर मिला. एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव तलवार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
विशेषज्ञों ने साझा किया अनुभव और मार्गदर्शन
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिनमें ईशान आहूजा, डॉ. राहुल शुक्ला, पार्थ कबी, डॉ. संजीत रॉय, कर्नल दीपक रावल, फादर डॉ. जोसेफ मैथ्यूज, मुकुल चौधरी, ऋषि भटनागर, डॉ. अमित के. बनर्जी और गुरजीत सिंह डोगरा शामिल थे। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में अवसरों, चुनौतियों और जरूरी कौशलों पर प्रकाश डाला.
