लोयोला स्कूल, टेल्को
जमशेदपुर : लोयोला स्कूल, टेल्को में हिंदी वाग्मिता प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति-कौशल एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा. कार्यक्रम का संचालन गीतिका एवं वर्षित नायक ने किया. प्राचार्या चरणजीत ओसन, उप-प्राचार्या रेशमा रॉड्रिक्स, जीनत मारिया सुंडी, मॉडरेटर कॉलिन जेवियर, फादर ऑस्कर होरो की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई.
इस अवसर पर लोयोला स्कूल, बिष्टूपुर से पधारीं निर्णायक मंडली की सदस्य सरिता चार्ल्स, पुष्पांजलि मिश्रा तथा लोयोला टेल्को की रंजीता मिंज ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया तथा प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया. कक्षा 4 से 10 तक के विद्यार्थियों ने भाषण, कविता एवं कहानी के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रोचक एवं प्रेरणादायक बना दिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विजेता प्रतिभागी और “सर्वश्रेष्ठ वक्ता” का पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए अपनी वाणी की शक्ति को पहचानने एवं आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का एक सशक्त मंच सिद्ध हुई.