शहर में नारायणा फाउंडेशन सीओ प्रोग्राम की शुरुआत
जमशेदपुर : साकची स्थित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान ‘नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी’ द्वारा ईस्टर्न रीजन (झारखंड, बिहार एवं ओडिशा) का पहला ‘फाउंडेशन सीओ (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) प्रोग्राम’ जमशेदपुर में शुरू किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य ओलंपियाड, एनएसईजेएस, आईआईटी-जेईई, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को टॉप रैंक दिलाना है. संस्थान के निदेशक संजय कुमार रंजन ने बताया कि इस विशेष प्रोग्राम के तहत कक्षा 8वीं से 10वीं में जा रहे प्रतिभाशाली 20-20 छात्रों का चयन किया जाएगा. चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय होगी, जिसमें प्रवेश परीक्षा और विषय विशेषज्ञों द्वारा साक्षात्कार शामिल रहेगा.
उन्होंने बताया कि चयनित छात्रों को सप्ताह में चार दिन नियमित कक्षाएं दी जाएंगी, जिनमें कॉन्सेप्ट क्लास, डाउट सेशन और वर्किंग सेशन शामिल होंगे. साथ ही, प्रत्येक सप्ताह टेस्ट के माध्यम से छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा. संस्थान द्वारा छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए भी उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा. उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर नारायणा का यह प्रोग्राम काफी सफल रहा है, जिससे ओलंपियाड, एनएसईजेएस, आईआईटी और नीट जैसी परीक्षाओं में कई टॉपर्स निकले हैं. निदेशक ने कहा कि नारायणा संस्थान छात्रों को मजबूत नींव, आवश्यक कौशल और सफलता के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करता है, जिससे वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें.