April 26, 2026

Jamshedpur JET Exam Me 50 Percent Student Absent : जिले में झारखंड पात्रता परीक्षा देने पहुंचे आधे परीक्षार्थी

IMG-20260426-WA0011

उपायुक्त व एसएसपी ने किया कई केन्द्रों का निरीक्षण, शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न

जमशेदपुर : झारखंड लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) आज जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 39265 परीक्षार्थियों में से परीक्षा में 19962 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. परीक्षा के दौरान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने दयानन्द पब्लिक स्कूल, राजेंद्र विद्यालय, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल व अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया तथा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा का संचालन पूर्णत: पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित किया गया. सभी केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन कराया गया तथा कदाचार पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की गई. उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षकों के समन्वित प्रयास की सराहना की.
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. प्रवेश द्वार पर सघन जांच, मेटल डिटेक्टर के माध्यम से जांच एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई थी. परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई. जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं उडऩदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति कर व्यापक व्यवस्था की गई थी.

You may have missed