Justice March in West Singhbhum: वेस्ट सिंहभूम में न्याय यात्रा:लोगों ने बाईपास में नो एंट्री की मांग को लेकर पदयात्रा शुरू की
सर्च न्यूज: सच के साथ: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में भारी वाहनों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और ‘नो एंट्री’ नियम को सख्ती से लागू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चाईबासा से रांची तक ‘न्याय पदयात्रा’ शुरू कर दी है
यह न्याय पदयात्रा आज (रविवार) सुबह चाईबासा के तांबो चौक से शुरू हुई。आंदोलन का नेतृत्व ‘नो एंट्री आंदोलन समिति’ के संयोजक रमेश बालमुचू कर रहे हैं।
प्रमुख मांगें:
चाईबासा बाईपास (MDR-177), NH-75E और NH-220 जैसी संवेदनशील सड़कों पर भारी वाहनों के लिए दिन के समय ‘नो एंट्री’ का समय निर्धारित किया जाए।
सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिवारों को उचित मुआवजा मिले।
आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए और पूर्व में हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच हो।
यह पदयात्रा 1 मई 2026 को रांची पहुंचेगी, जहां आंदोलनकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपेंगे।
जन समर्थन: पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं अपने बच्चों के साथ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हैं। लोग जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं。
