May 13, 2026

खानकाहे शरफ में ख्वाजा गरीब नवाज अजमेरी का उर्स

IMG-20251227-WA0004

जमशेदपुर : मानगो जाकिरनगर के खानकाह शरफ में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज अजमेरी र. का उर्स मनाया गया. प्रात: बाद नमाज फजर कुरानख्वानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सुबह 10 बजे जलसा सिरतुन नबी स. समारोह का आयोजन खानकाह के सज्जादानशीं मौलाना शाह हस्सान अहमद उस्मानी की अध्यक्षता मे हुआ, जिसका आगाज कारी मुश्ताक आरिफ के कुरानपाक के पाठ से हुआ. कटक से आयेे शायर हाजी जाकिर हुसैन ने मनकबत की रचना प्रस्तुत की ‘पार लगा दो हम सब का सफीना, शाहे मदीना शाहे मदीना.’ मौलाना इरफान अहमद फिरदौसी ने अपने वक्तव्य मे कहा कि अल्लाह के जिक्र से मन को संतुष्टि मिलती है. उन्होंने कुरान को शरीर व आत्मा दोनों के लिए शिफा बताया. समारोह के मुख्य वक्ता मुफ्ती अब्दुल मालिक मिसबाही ने कहा कि पीरी व मुरीदी सहाबा की सुन्नत कौली है व नबी की सुन्नत फेली है. उन्होंने कहा कि हमारे नबी स. का कोई पीर नही पर आप स्वंय पीर हैं समस्त सहाबा के और अपने अनुयाईयों के. उन्होंने ख्वाजा अजमेरी को श्रद्धांजलि पेश करते हुए कहा ‘ख्वाजा हिन्द वह दरबार है आला तेरा, कोई मरहूम नही मांगनेवाला तेरा.’ कुल ख्वाजा कार्यक्रम के बाद महफिले समा का आयोजन हुआ जिसमें फिरोज फिरदौसी कव्वाल व तनवीर आसवी कव्वाल ने नातिया रचना प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. संचालन मसरूर अहमद उस्मानी ने किया.

You may have missed