राम मंदिर चढ़ावा जांच में बड़ा मोड़, चंपत राय से पूछताछ
सर्च न्यूज: सच के साथ:
जांच एजेंसियों ने अब वित्तीय लेन-देन पर भी फोकस बढ़ा दिया है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है और अयोध्या स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नयाघाट शाखा से बैंक स्टेटमेंट समेत अन्य दस्तावेज जुटाए हैं। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या मंदिर के चढ़ावे की कथित राशि किसी आरोपी के निजी खातों में स्थानांतरित की गई थी। इसी सिलसिले में बैंक के दो कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जांच अब केवल कथित चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि धन के पूरे प्रवाह, संभावित लाभार्थियों और किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और अन्य साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि कथित गबन की वास्तविक सीमा और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके।
इस बीच विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) की अदालत ने मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। अदालत ने अगली सुनवाई 13 जुलाई को तय की है। जांच एजेंसियां अब बैंकिंग दस्तावेजों, गवाहों के बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं, जिससे आने वाले दिनों में इस बहुचर्चित मामले में नए खुलासे सामने आ सकते हैं।
