June 27, 2026

विधायक मंगल ने की छात्रवृत्ति भुगतान कराने की मांग

IMG-20251208-WA0004

जमशेदपुर : झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि राज्यभर के लाखों छात्र इस वर्ष ई-कल्याण छात्रवृत्ति की लगातार हो रही देरी, पोर्टल की खराब व्यवस्था तथा विभागीय लापरवाही के कारण गंभीर समस्याओं का सामना छात्र कर रहे हैं. महीनों बीत जाने के बाद भी छात्रवृत्ति की राशि न मिलने से छात्र आर्थिक संकट, कर्ज़ और पढ़ाई के खर्चों को पूरा करने में भारी कठिनाइयों से जूझ रहे हैं. इसलिए उन्होंने सदन के माध्यम से लोकहित एवं जनहित में ई-कल्याण छात्रवृत्ति के भुगतान कराने हेतु मांग सरकार से की.
इस विषय पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि झारखंड में छात्रवृत्ति का प्रावधान केंद्र सरकार (60%) और राज्य सरकार (40%) की साझेदारी से होता है. केंद्र सरकार की ओर से राशि उपलब्ध नहीं करायी जा रही है जिसकी वजह से भुगतान में विलम्भ हो रहा है.