May 8, 2026

बीएससी नर्सिंग में शत-प्रतिशत रिजल्ट, खुशी बनीं टॉपर

IMG-20260323-WA0003

सरदार पटेल नर्सिंग कॉलेज

जमशेदपुर : कोल्हन यूनिवर्सिटी, चाईबासा द्वारा जारी बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में पैरागुड़ी, गालूडीह स्थित सरदार पटेल ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने शत-प्रतिशत सफलता दर्ज की है. सत्र 2024-28 के प्रथम सेमेस्टर में शामिल सभी 19 छात्र सफल रहीं. इस परीक्षा में खुशी महतो ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज की टॉपर बनीं. कॉलेज प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और सभी छात्रों को बधाई दी. संस्थान के निर्देशक उपेंद्र प्रसाद ने इस सफलता का श्रेय कॉलेज के प्रिंसिपल और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और बेहतर मार्गदर्शन के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो सका. कॉलेज में शत-प्रतिशत परिणाम से उत्साह का माहौल है और सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

You may have missed