May 8, 2026

ईद-उल-फितर पर लोगों ने सामूहिक रूप से पढ़ी नमाज़

IMG-20260321-WA0000

● देश व राज्य की खुशहाली की मांगी दुआ

जमशेदपुर : आज पूरे देश के साथ साथ लौहनगरी में भी में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का बेहद खास त्योहार माना जाता है. पूरे महीने रोजे रखने के बाद जब नया चांद दिखाई देता है, तब शव्वाल महीने की शुरुआत होती है और उसी के पहले दिन ईद मनाई जाती है. इस दिन सुबह लोग ईद की नमाज अता करते हैं और इसके साथ ही रोजों का सिलसिला समाप्त हो जाता है. यह त्योहार खुशियां बांटने और आपसी भाईचारे को बढ़ाने का संदेश देता है.
ईद-उल-फितर के मौके पर आज शनिवार को शहर के सोनारी, कदमा, शास्त्रीनगर, साकची, बिस्टुपुर, जुगसलाई, धतकीडीह, मानगो, टेल्को सहित क्षेत्रों के मस्जिदों में काफी तादाद में लोग इकट्ठा हुए और सबने मिलकर ईद की नमाज अता की. सभी ने नमाज अता करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. नमाज के बाद लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया कि उन्होंने उन्हें रोजे रखने की ताकत दी और आज ईद की नमाज अता करने का मौका दिया.
ईद के मद्देनजर मस्ज़िद और मुख्य सड़कों पर सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है. पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है ताकि कोई दिक्कत न हो और लोग आराम से अपनी नमाज अता कर सकें. खुशी की बात ये रही कि सब कुछ बहुत शांति और अच्छे तरीके से सम्पन्न हुआ. शहर में मुख्य रूप से साकची आमबगान, जुगसलाई, मानगो के मस्जिदों में हज़ारों लोगों ने एकसाथ नमाज़ पढ़ी. सभी ने देश, राज्य और समाज की सुख और खुशहाली की दुआ मांगी.

You may have missed