May 8, 2026

एसएमपी के कार्यालय सहायक सेवानिवृत्त

IMG-20260202-WA0002

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना (एसएमपी) लघु वितरणी कार्यपालक अभियंता कार्यालय के कार्यालय सहायक भोलानाथ पोद्दार आज सेवानिवृत हो गये. सेवानिवृति कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित मुख्य कार्यपालक अभियंता सुनिल कुमार कुजूर, सहायक अभियंता ध्रुव कुमार वर्मा, भंडारपाल गोपाल गोप, कनिष्ठ अभियंता देवी सिंह, कनिष्ठ अभियंता सागर कुमार, दिलीप प्रमाणिक, नन्दलाल पोद्दार, तपन दत्त, रथु सिंह सरदार, हरिपद महाली एवं अन्य सभी कर्मचारीगण सभी साथियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित की गई.
इस दौरान स्मृति चिन्ह, शॉल, फूलों का गुलदस्ता और अन्य कई उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया. विशेष रुप में शामिल भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, महामंत्री नारायण प्रसाद, दुर्गा दत्ता, रवि गोराई, मनोज दत्ता, मोनु पोद्दार, एंव अन्य गणमान्य सम्मानीय लोग उपस्थित थे.

You may have missed