April 29, 2026

गुड फ्राइडे के पूर्व चालीसा उपवास के महत्व पर प्रचार 20 से

IMG-20260215-WA0003

d_jha

बिरसानगर गुडिय़ा मैदान में तीन दिनों तक आत्मिक जागृति सभा, आएंगे ऑल्विन व जोसेफ

जमशेदपुर : वेलफेयर मिशन ऑफ इंडिया के 26वीं वर्षगांठ पर आगामी 20, 21 व 22 फरवरी को आत्मिक जागृति सभा का आयोजन बिरसानगर स्थित गुडिय़ा मैदान में रोजाना शाम 5.30 से रात्रि 9.30 बजे तक किया जाएगा. बताया कि आगामी 20 फरवरी को सुबह 9.30 बजे से अपराह्न 1 बजे तक राज्य के सभी मसीही धर्मगुरुओं, मसीही लीडर्स एवं महिला लीडर्स के लिए सभा गुडिय़ा मैदान में की जाएगी. दूसरे दिन, 21 फरवरी को सुबह 9.30 बजे से अपराह्न 1 बजे तक राज्य के सभी मसीही यंग लीडर्स एवं जवानों के लिए आयोजन स्थल में होगी. उक्त जागृति सभा में मुख्य वक्ता के रूप में चेन्नई से रेवरेंड अलवीन थॉमस एवं बैंगलोर से ईवानजेलीस्ट जोशुआ समुयेल आएंगे, जो परमेश्वर के जीवित वचन के द्वारा गुड फ्राइडे के पूर्व चालीसा उपवास के महत्व का प्रचार करेंगे. साथ ही आराधना स्तुति करने के लिए मुंबई से प्रसिद्ध आराधक पास्टर जोसफ राज आलम आत्मिक गीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को परमेश्वर की उपस्थिति का अनुभव कराएंगे.
जागृति सभा में शामिल होने के लिए झारखंड, ओडिशा, बंगाल के साथ साथ अन्य राज्यों से भी अनेक मसीही धर्मावलंबी लौहनगरी आएंगे एवं चालीसा उपवास के समय में परम पिता परमेश्वर की कृपा और आशीष को प्राप्त करेंगे. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अभिषेक दास, सचिव रौनक दास सहित पूरी टीम सक्रिय है. आयोजन की तैयारी में सीवायए के संजीव, पास्टर नोएल, पास्टर दीपक, पीएलएफ के पास्टर मधु, पास्टर जेनिफर, भाई अमित, भाई टिमोथी, पास्टर बीभू, भाई समीर, भाई बीजू, सिस्टर रत्ना दास, सिस्टर मार्गरेट सायरे, तुषार साहू, जॉनसन दास, सुजाना, दिलीत कैस्टलटन, पिंटू और योशिता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

You may have missed