May 27, 2026

Huge loss to forest wealth:उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के जंगलों में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक फैली लपटें।

Screenshot_20260425_162736_WhatsAppBusiness

सर्च न्यूज: सच के साथ: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में वनाग्नि की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ताजा खबरों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली में आग की लपटें इतनी विकराल हो गई हैं कि वे एयरफोर्स स्टेशन के करीब तक पहुंच गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने तुरंत मोर्चा संभाला और एमआई-17 (Mi-17) व चिनूक हेलिकॉप्टरों को आग बुझाने के लिए तैनात किया गया। ये हेलिकॉप्टर चंडीगढ़ की सुखना झील से पानी भरकर प्रभावित इलाकों में बौछार कर रहे हैं।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भी आग की घटनाएं चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई हैं। जिले के कई क्षेत्रों में जंगल धधकने से आवासीय इलाकों तक धुआं फैल गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी और दृश्यता में कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जानबूझकर आग लगाने के संदेह में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज की है।अग्नि शमन कार्यों में वन विभाग की टीमों के साथ-साथ थल सेना के जवान और अग्निशमन कर्मी भी दिन-रात जुटे हुए हैं। इस साल गर्मी और सूखे के कारण वनाग्नि की घटनाओं में भारी इजाफा हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार, उत्तराखंड में अब तक सैकड़ों हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है और कई संवेदनशील इलाकों में आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन द्वारा जनभागीदारी की अपील की जा रही है।