Jamshedpur Akrosh Rally Par BJP Mahanagar Baithak : महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का आक्रोश मार्च रांची में
शनिवार को शहर से कूच करेंगे पदाधिकारी व कार्यकर्ता, बैठक में बनी रणनीति
जमशेदपुर : महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर भाजपा ने विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 25 अप्रैल को रांची में ‘आक्रोश मार्च’ निकालने का ऐलान किया है. यह मार्च मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक निकाला जाएगा. इस क्रम में मंगलवार को भाजपा महानगर की बैठक महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. साकची जिला कार्यालय में हुई बैठक में कई पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान आक्रोश मार्च की रणनीति पर चर्चा की गई और महानगर से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु रूपरेखा तय की गई.
महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि उपरोक्त संदर्भ में विपक्ष के इस रवैये से देशभर की नारी शक्ति में गहरा आक्रोश है और इसी जनाक्रोश को आवाज देने के लिए 25 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित आक्रोश मार्च में जमशेदपुर महानगर से सैकड़ों कार्यकर्ता रांची जाएंगे और महिला सम्मान व उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देंगे. बैठक में देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, सुधांशु ओझा, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, नीरज सिंह, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय के अलावा मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, मारुति नंदन पांडेय आदि मौजूद थे.
