June 22, 2026

डांडिया उत्सव 28 को, कोलकाता से आएंगे डीजे

IMG-20250913-WA0013


अलग-अलग ग्रुप के विजेताओं को मिलेगा आकर्षक उपहार

जमशेदपुर : ड्रीमफुल इवेंट्स एवं रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट द्वारा डांडिया उत्सव का आयोजन आगामी 28 सितंबर को बाराद्वारी मैदान में किया जाएगा, जिसमें शामिल होनेवालों को सरप्राइज गिफ्ट प्रदान किया जाएगा. साथ ही गरबे की धुन पर झुमाने के लिए डीजे आरसी कोलकाता से एवं डीजे पवन, जॉय, आकुल और आकाश मौजूद रहेंगे. उक्त जानकारी आज साकची के एक होटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में आयोजक आशा सिंह ने दी.
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होनेवाले प्रतिभागियों के लिए कई खास आकर्षण होंगे. डांडिया प्रेमियों फ्री डांडिया स्टिक, फ्री फोटोग्राफी और खाने-पीने के शौकीनों के लिए फूड स्टॉल्स भी उपलब्ध रहेंगे जहां सात्विक भोजन उपलब्ध रहेगा. इसके तहत बेस्ट ड्रेस, बेस्ट कपल, बेस्ट डांसर और बेस्ट ग्रुप को खास तोहफे दिए जाएंगे, साथ ही लक्की ड्रा के माध्यम से मोबाइल फोन एवं आभूषण भी जीत सकते हैं. बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास द्वारा होगा, जिसे मोबाइल नंबर 8102524820 व 8271803646 पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है. पत्रकार सम्मेलन में आशा सिंह के साथ हर्ष सिंह, मुस्कान गोराई, तृषा सिंह, के निशान, सत्यजीत सिंह, शिवानी ओझा, सौरभ, देव और राकेश मौजूद थे.

You may have missed