Jamshedpur BJP Sonari Mandal Ka Abhinandan Samaroh : भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान, कई नए चेहरों का स्वागत
सोनारी सबुज संघ सभागार में हुआ कार्यक्रम
जमशेदपुर : सोनारी ईस्ट लेआउट सबुज संघ सभागार में भाजपा सोनारी मंडल की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने की. मौके पर महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सोनारी मंडल के नए पदाधिकारियों का परिचय और सम्मान किया गया. मौके पर सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया गया और उन्हें संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है.
कार्यक्रम में पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, महामंत्री राजीव कुमार सिंह, मंत्री तन्मय कुमार झा, मंत्री रेणु सिन्हा, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडेय एवं युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर श्रीवास्तव उपस्थित रहे. मौके पर सोनारी मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया, जिनमें उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नेहा साहू, महामंत्री सतेंद्र सिंह यादव, महामंत्री संजय कुमार रजक, मंत्री विकास साहू, मंत्री विक्की लहरी, मंत्री पे्रमाशीष महतो, कोषाध्यक्ष सरिता लाल, सह-कोषाध्यक्ष बिराज डे, कार्यालय मंत्री राजू सेन, मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार, आईटी सेल प्रभारी हेमंत प्रमाणिक, सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य दूबे सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे. धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार ने किया.
