Jamshedpur CISCE Zonal Table Tennis : सीआईएससीई जोनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन
एसएसजी इंग्लिश स्कूल
जमशेदपुर : एसएसजी इंग्लिश स्कूल ने सीआईएससीई जोनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी की. यह दो दिवसीय प्रतियोगिता जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आईसीएसई और आईएससी स्कूलों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया. कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सचिव केतन आदेसरा, अध्यक्ष रश्मिन रामपारा, प्राचार्या तथा शिक्षकों का योगदान रहा. टूर्नामेंट का संचालन स्पर्श अस्मित द्वारा किया गया, जिससे प्रतियोगिता सुचारु और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई. समापन समारोह में मुख्य अतिथि कैप्टन मनीष सिन्हा का विद्यालय प्रबंधन ने स्वागत किया. उन्होंने विजेताओं को पदक प्रदान किए और आयोजन की सराहना की. मौके पर प्राचार्या डॉ. मौसमी ने कहा कि एसएसजी इंग्लिश स्कूल को स्थानीय आईसीएसई खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करने पर गर्व है.
प्रतियोगिता के परिणाम
बालक एकल (अंडर-14) स्वर्ण-आदित्य चौधरी, रजत-विक्रमादित्य सिंह, कांस्य-विहान श्रीवास्तव.
अंडर-17 : स्वर्ण-अर्जुन भारद्वाज, रजत-अनमोल कुमार, कांस्य-सूर्यांश बनर्जी.
अंडर-19 : स्वर्ण-रिशांक यादव, रजत-शौर्य कौंटिया, कांस्य-विवान अग्रवाल.
बालक युगल : (अंडर-17) स्वर्ण-अर्जुन भारद्वाज एवं सूर्यांश बनर्जी, रजत-रैयान आरिफ एवं अनमोल कुमार, कांस्य-पसमरन स्लोक राजा एवं राजदीप सिंह.
अंडर-19 : स्वर्ण-रिशांक यादव एवं जफर खान, रजत-स्पर्श मोदी एवं शौर्य कौंटिया, कांस्य-श्रेयस अग्रवाल एवं विवान अग्रवाल.
बालिका एकल (अंडर-17) : स्वर्ण-कृपा भाटिया, रजत-आफिया अहमद, कांस्य-आश्वी सिंह.
अंडर-19 : स्वर्ण-प्लाक्षा पारेख.
