Jamshedpur DBMS Allumani Association Ki Pahal : धानचटानी के वीणापाणि स्कूल के बच्चों में बैग व स्टेशनरी किट वितरित
डीबीएमएस की एलुमनाई एसोसिएशन ‘सेतु’ की पहल
जमशेदपुर : डीबीएमएस की एलुमनाई एसोसिएशन “सेतु” द्वारा ‘उड़ान’ पहल के अंतर्गत वीणापाणि स्कूल, धानचटानी जिसे डीबीएमएस ट्रस्ट द्वारा गोद लिया गया विद्यालय है, में स्कूल बैग एवं स्टेशनरी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई को सुगम बनाना एवं उन्हें निरंतर सीखने के लिए प्रोत्साहित करना था. इस अवसर पर कुल 100 छात्रों को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी किट प्रदान किए गए, जिससे उनकी शैक्षणिक यात्रा को मजबूती मिली.
कार्यक्रम का आयोजन सलाहकार प्रिया धर्मराजन के मार्गदर्शन में किया गया. इस पहल को सफल बनाने में एलुमनाई एसोसिएशन की टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें मॉडरेटर अमृता चौधरी, अध्यक्ष सुयाशा, सचिव दीक्षा तथा संयुक्त सचिव ऋषिता एवं एंजेल ने योजना निर्माण एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
