April 18, 2026

Jamshedpur Electricity Charge Hike, BJP Virodh : बढ़ी हुई दर और बिजली संकट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

IMG-20260418-WA0001


भाजपा का जेबीवीएनएल कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन

जमशेदपुर : राज्य में बढ़ी हुई बिजली दर, स्मार्ट मीटर के नाम पर कथित अनियमित बिलिंग और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार को भाजपा ने प्रदेशव्यापी आंदोलन किया. इसी क्रम में महानगर भाजपा के तत्वावधान में कदमा, रामनगर उलियान स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के महाप्रबंधक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रदर्शन किया. इसके पश्चात विद्युत महाप्रबंधक के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बढ़ी हुई बिजली दर को तत्काल वापस लेने सहित कई मांगें रखी गईं.
ज्ञापन में गत 1 अप्रैल से लागू नई बिजली दरों को आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा महज छलावा साबित हुआ है. भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में 50 पैसे तथा शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 55 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी को अन्यायपूर्ण बताया. भाजपा ने ज्ञापन के माध्यम से बढ़ी हुई बिजली दर को अविलंब वापस लेने, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जले हुए ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने, अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाने और स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही मनमानी वसूली बंद करने की मांग की. आक्रोश प्रदर्शन में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, मिथिलेश सिंह यादव व जटाशंकर पांडेय, पार्षद कुसुम पूर्ति, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, रूबी झा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय सहित अन्य मौजूद थे.

hemkund-public-school

You may have missed