जमशेदपुर में एक ही रात में दो चोरी, दुकान और मंदिर को बनाया निशाना
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। एक घटना में ऑटो पार्ट्स की दुकान को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरी घटना में मंदिर की दानपेटी चुरा ली गई।
दूसरी वारदात: मंदिर की दानपेटी चोरीसोपोडेरा कबीर मंदिर के पास स्थित शिव मंदिर में भी चोरों ने ताला तोड़कर दानपेटी उठा ली। मंदिर की देखरेख करने वाली महिला के अनुसार, सावन महीना होने की वजह से पेटी में लगभग 4 से 5 हज़ार रुपये थे।पुलिस की जांच जारीपरसुडीह पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। आसपास के इलाकों की CCTV रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
