Jamshedpur Jusco School kadma Me Earth Day : विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
● जुस्को स्कूल, कदमा में पृथ्वी दिवस पर विविध कार्यक्रम
जमशेदपुर : कदमा स्थित जुस्को स्कूल में पृथ्वी दिवस का आयोजन “हमारा ग्रह, हमारी शक्ति” थीम के साथ जागरूकता के माहौल में किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें प्रार्थना, शपथ, समाचार वाचन, प्रतिज्ञा, विचार, सुरक्षा सुझाव और प्रेरणादायक भाषण के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया गया. छात्रों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने और उसे सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया.
इसके बाद विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली. रैली में छात्र-छात्राएं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आकर्षक प्लेकार्ड लेकर शामिल हुए और लोगों को हरित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान हरित पहल के तहत डीबीएमइस कदमा, बाल्डविन फार्म क्षेत्र और केपीएस कदमा सहित विभिन्न स्थानों पर पौधों का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कुड़ी मोहंती सभागार में आयोजित रैंप वॉक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण-अनुकूल परिधानों के माध्यम से सतत जीवनशैली का संदेश दिया. इसके अलावा एलकेजी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षा-वार सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिससे बच्चों की रचनात्मकता और जागरूकता दोनों का विकास हुआ. इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या झुमझुमी नंदी, उप-प्रधानाचार्य आनंदिता राय, कोऑर्डिनेटर कमर अली, सीमा तिवारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान विभाग की शिक्षिकाएं योगिता सिंह, रिया, लक्ष्मी, साईं, तनुजा, अविगल, सोमनाथ, उज्जवल, रुबीना, अत्रे, गोपाल एवं सिंगो आदि का योगदान रहा.
