Jamshedpur Karim City College Me Campus Drive : करीम सिटी कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 7 छात्रों का चयन
जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें 2021-2024 सत्र के सात छात्रों का चयन किया गया. इस ड्राइव में प्रतिष्ठित कंपनी जेएमएस माईनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया. चयनित छात्रों को ऑफिस एसोसिएट के पद पर 3 लाख वार्षिक सीटीसी के साथ नियुक्ति दी गई है. इसके साथ ही उन्हें ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस, पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, टर्म लाइफ इंश्योरेंस, नियमानुसार ग्रेच्युटी तथा आवास, भोजन, लैपटॉप और मोबाइल जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.
चयनित छात्रों में बी.कॉम (ऑनर्स) के दीपांशु कुमार महतो, अनुराग तिवारी, अभिषेक कश्यप झा, आयुष चक्रवर्ती, इस्त प्रसाद पांडेय और रितेश कुमार शर्मा शामिल हैं. वहीं गणित (ऑनर्स) से इंद्रजीत घोष का चयन हुआ है. इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस तरह की उपलब्धियां छात्रों के लिए उज्ज्वल भविष्य के नए अवसर खोलती हैं.
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज़ ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं पात्रता संवर्धन इकाई के प्रमुख डॉ. अनवर शाहाब, प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. जी. विजयलक्ष्मी तथा सदस्य डॉ. रश्मि अख्तर, डॉ. आफताब आलम और डॉ. फौजिया तबस्सुम ने इस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

