May 8, 2026

Jamshedpur Peace Committee Ko Lekar SSP Ka Nirdesh : आपराधिक छविवालों को शांति समिति से दूर रखने का आदेश

IMG-20260508-WA0001

अंकित आनंद की शिकायत पर पुलिस प्रशासन का बड़ा फैसला

जमशेदपुर : केंद्रीय एवं थाना स्तरीय शांति समितियों में आपराधिक पृष्ठभूमि एवं भूमि विवादों से जुड़े लोगों की सक्रियता पर उठे सवालों के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद की शिकायत पर अब थाना एवं केंद्रीय शांति समितियों में विवादित छविवाले लोगों को शामिल नहीं करने का स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है. ज्ञात हो कि अंकित ने बीते मार्च माह में डीजीपी, उपायुक्त एवं एसएसपी को शिकायत कर मांग की थी कि शांति समितियों से भू-माफिया, अतिक्रमणकारी तथा आपराधिक मामलों से जुड़े लोगों को हटाया जाये. मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी मनोज कौशिक ने जांच के आदेश दिये थे. इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने नगर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षकों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
एसएसपी के निर्देश पर नगर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षकों द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि जिन व्यक्तियों पर भूमि अतिक्रमण, विवादित गतिविधियों अथवा आपराधिक प्रकरणों से जुड़े आरोप हों, उन्हें शांति समिति का सदस्य नामित नहीं किया जाये. हाल के दिनों में अंकित आनंद ने टेल्को थाना शांति समिति एवं केंद्रीय शांति समिति में सक्रिय कुछ विवादित तत्वों की भूमिका पर सवाल उठाये थे.

You may have missed