June 23, 2026

स्ट्रांग रूम को सील कर की गई त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

IMG-20251112-WA0006

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में मतदान सम्पन्न कर सभी मतदान दलों की सुरक्षित वापसी के उपरांत को ऑपरेटिव कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विधिवत रूप से सील कर दिया गया है. सीलिंग की प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी, आरओ सुनील चन्द्र, प्रत्याशी/प्रतिनिधि की उपस्थिति में सम्पन्न हुई.
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. स्ट्रांग रूम परिसर में 24×7 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है. साथ ही स्ट्रांग रूम क्षेत्र में राजनीतिक दलों के अधिकृत एजेंटों हेतु निगरानी कक्ष भी बनाए गए हैं, जहाँ से वे सुरक्षा एवं निगरानी प्रक्रिया का अवलोकन कर सकते हैं. ज्ञात हो कि उप चुनाव की मतगणना 14 नवंबर को को ऑपरेटिव कॉलेज में ही होगी.

You may have missed