May 13, 2026

केसीसी : ‘ट्रेडिशनल वॉक’ में छात्राओं ने बिखेरा जलवा

IMG-20251204-WA0002

● कौमी एकता सप्ताह

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट द्वारा कौमी एकता सप्ताह के अवसर पर बुधवार को भव्य “ट्रेडिशनल वॉक” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़ ने विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक धरोहर को समझने और उसे संजोकर रखने पर जोर दिया. इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आले अली तथा एनएसएस को-ऑर्डिनेटर सैयद साजिद परवेज़ भी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
प्रतिभागियों ने सोलो और डुएट दोनों श्रेणियों में हिस्सा लिया. सोलो श्रेणी में विद्यार्थियों ने विभिन्न भारतीय राज्यों की पारंपरिक पोशाकों का प्रदर्शन किया. वहीं डुएट श्रेणी में राज्य विशेष की विवाहिक वेशभूषा को प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.
कार्यक्रम का मूल्यांकन विशेष आमंत्रित जज, प्रिया खे़स, तारन्नुम अमीन व आतिफ हबीब ने किया. उन्होंने प्रतिभागियों की वेशभूषा, प्रस्तुति, आत्मविश्वास और राज्य-विशेष ज्ञान के आधार पर अंक दिए. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने एनएसएस टीम और प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना की तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत बनाते हैं.

You may have missed