May 13, 2026

शंकोसाईं से लापता प्रदीप साहू का शव नदी से बरामद

IMG-20251204-WA0003

जमशेदपुर : विगत चार दिनों से लापता शंकोसाई श्यामनगर निवासी 24 वर्षीय प्रदीप साहू का शव स्वर्णरेखा नदी के तट से बरामद किया गया. स्थानीय लोग सुबह जब अपना निजी कार्य हेतु श्याम नगर के छठ घाट स्थित नदी में गए तो उन्होंने प्रदीप के शव को पानी के ऊपर तैरते देखा. स्थानीय लोगों ने जिसकी सूचना संबंधित थाने में दी. शव मिलते ही परिवार के ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ी. परिवार के लोगों ने इसकी सूचना विकास सिंह को दी. सूचना मिलते ही मौके में जाकर विकास सिंह ने पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक प्रकट करते हुए कड़ी से करवाई करवाने की बात कही. परिजनों ने बताया कि रविवार के दिन उसके तीन साथी जो अभी पुलिस के गिरफ्त में है मिलकर प्रदीप की जघन्य हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था.
ज्ञात हो कि प्रदीप प्लम्बर का काम करता था और गत 30 नवंबर की रात से लापता था. मिली जानकारी के अनुसार उलीडीह पुलिस ने इस मामले में तीनों नामजद आरोपी शंकोसाई रोड न. 5 निवासी कुंदन कुमार, रवि बाला और बाबू को गुप्त सूचना के आधार पर रांची व इसके आसपास के क्षेत्र से गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है. उनलोगों ने आपसे झगड़े के बाद प्रदीप को चापड़ से मारकर नदी में फेंकने की बात पुलिस को बताई है.

You may have missed