May 13, 2026

पटमदा-बोड़ाम के मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को करें शुरु

IMG-20251204-WA0004

केन्द्रीय जल आयोग के सचिव से मिले सांसद विद्युत

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो ने पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के संबंध में केंद्रीय जल आयोग, नई दिल्ली के सचिव से मुलाकात कर इसके शीघ्र क्रियान्वयन का आग्रह किया है. जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार को इस योजना के स्वीकृति हेतु प्रस्ताव समर्पित किया है. उल्लेखनीय है कि पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से लगभग 16900 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई हेतु सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है. इसका अनुमानित लागत लगभग 1400 करोड़ रूपया है. इस योजना का प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग को पांच माह पूर्व भेजा गया है.
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जल आयोग द्वारा इस संबंध में विगत 5 महीने में तीन बार तकनीकी प्रेक्षा की गई है जिसका प्रतिवेदन राज्य सरकार द्वारा समर्पित कर दी गई है. इसी कड़ी में सांसद श्री महतो ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी एल कांता राव से मिलकर योजना को अबिलंब तकनीकी स्वीकृति प्रदान करवाने हेतु आग्रह किया. केंद्रीय जल सचिव ने सांसद को आश्वस्त किया कि सभी तकनीकी पहलुओं की जांच कर अविलंब योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी.

You may have missed