May 6, 2026

करीम सिटी के प्रोफेसर डॉ. अली हुसैन को ‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड’

IMG-20260318-WA0007

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में प्रोफेसर डॉ. अली जान हुसैन को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ साइंस की गवर्निंग काउंसिल द्वारा उसकी सर्च कमेटी की सिफारिश के आधार पर ‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार 8 मार्च, 2026 को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित गणमान्यों की उपस्थिति में प्रदान किया गया. कॉलेज में डॉ. अली की इस उपलब्धि पर खुशी मनाई गई. प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़ ने संकाय सदस्यों की उपस्थिति में डॉ. अली को सम्मानित किया और उन्हें अपनी बधाई दी.
इससे पहले डॉ. अली जान को जूनियर रिसर्च अवार्ड और यंग रिसर्च अवार्ड भी मिल चुके हैं. उन्होंने कई अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल की हैं, जिनमें एक अभिनव ग्रीन हाउस मॉनिटरिंग डिवाइस का विकास और भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा एक डिज़ाइन पेटेंट को मान्यता मिलना शामिल है.

You may have missed