June 23, 2026

कथक, भरतनाट्यम व ओडिसी नृत्य को खूब मिली प्रशंसा

IMG-20260217-WA0004

महाशिवरात्रि पर डेनफीट इंटरनेशनल की शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुुति

जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक संस्था ‘डेनफीट इंटरनेशनल’ के तत्वावधान में शास्त्रीय नृत्य का आयोजन ‘नृत्य प्रभा’ का आयोजन किया गया, जिसमें शहर व कोलकाता से आए नृत्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार लाल दास, सोनाली चटर्जी, डॉ. तापस कुमार चटर्जी, बिप्लब दत्ता एवं पी के नंदी ने किया.
इसके पश्चात शास्त्रीय नृत्य की मनोहारी दरबार सजी. कार्यक्रम की शुरुआत टीम डेनफीट द्वारा कथक शैली में प्रस्तुत ‘गणेश वंदना विद निरतत ढंग’ से हुई. तत्पश्चात कोलकाता की ओडिसी नृत्यांगना तनिशा घोष ने ‘गंगा तरंग : डांस ऑफ शिवा’ की भावपूर्ण प्रस्तुति दी. भरतनाट्यम शैली में अद्रिज़ा चौधरी (कोलकाता) ने ‘नटराजन उंटीऱ कीर्तन’ प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी. कथक की एकल प्रस्तुति में अनन्या ने ‘तीन ताल’ पेश किया, वहीं अविनाश ने सेमी-क्लासिकल नृत्य से दर्शकों को प्रभावित किया. पुन: तनिशा घोष ने ओडिसी शैली में कृष्ण-आधारित ओडिया अभिनय ‘लीला निधि’ की प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया.
इसके बाद अद्रिता ने कथक में ‘तराना’ प्रस्तुत किया तथा अरिहा अडेसरा, रुद्राक्षी एवं आर्या ने ‘बसंत ऋतु आई’ की प्रस्तुति दी. टीम कलात्रयी (अविनाश कुमार मिश्रा, राइमा विश्वास एवं कोमल प्रसाद) ने कथक तराना प्रस्तुत किया, जिसकी संगीत संरचना बागेश्री वाज़े तथा कोरियोग्राफी गुरु सोनाली चटर्जी द्वारा की गई थी. भरतनाट्यम में अद्रिज़ा चौधरी ने ‘रागमालिका जातिस्वर’ प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का समापन कोलकाता की कथक नृत्यांगना अंकिता पाल द्वारा प्रस्तुत ‘शांति मंत्र एवं रास’ से हुआ. पूरा आयोजन शहर की जानी-मानी कथक नृत्यांगना मिष्टु मुखर्जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.

You may have missed