May 9, 2026

कुणाल ने रक्तदान कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

IMG-20260322-WA0006

जमशेदपुर : शहीद दिवस पर महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने 87वीं बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया. यह शिविर जमशेदपुर ब्लड वॉरियर्स के सहयोग से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सोनारी एवं सिख नौजवान सभा, सोनारी के तत्वावधान में आयोजित हुआ.
शिविर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह एवं महासचिव सरदार गुरदयाल सिंह की विशेष उपस्थिति रही. मौके पर कुणाल ने कहा कि युवाओं को बढ़-चढक़र रक्तदान करना चाहिए और विशेष रूप से जब हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हैं, हमें मानव सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए. शिविर में काफी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया.

You may have missed