May 13, 2026

मानगो में गायत्री महायज्ञ, निकली कलश यात्रा

IMG-20251124-WA0001

सरयू ने किया धर्म ध्वज पूजन, सोमवार को सुबह होगा देव पूजन

जमशेदपुर : मानगो शांकोसाई रोड नं. 4 में गायत्री परिवार प्रज्ञा महिला मंडल मानगो शाखा द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 24 कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्वलन एवं धर्म ध्वज पूजन किया. तत्पश्चात सैकड़ों बहनें श्रद्धापूर्वक मंगल कलश को अपने माथे पर धारण कर पदयात्रा करते हुए स्वर्णरेखा नदी तट से जल भरकर यज्ञ स्थल पर ले आईं.
शांतिकुंज हरिद्वार से आईं ब्रह्म वादिनी बहनों की टोली द्वारा वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य एवं माताजी के दिव्य सन्देश को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर राष्ट्र जागरण पर निकली टोली में स्थापित बहन संध्या तिवारी के नेतृत्व में शिवानी गुरुरिया, ममता मंजरी, गायत्री नेताम, चंपा सलाम एवं लिकेश्वरी साहू, रखेस्ग वर्णवाल एवं वेद प्रकाश ने मंगल कलश यात्रा के विधान एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला. अपराह्न 4 बजे से बहनों द्वारा संगीतमय प्रवचन दिया गया. कल, 24 नवंबर को प्रात: 8 बजे से देव पूजन एवं 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रारम्भ होगा.

You may have missed