April 24, 2026

मेघा निगानिया के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, महिलाओं ने किया नृत्य

IMG-20260222-WA0000

साकची दादी मंदिर में तीनों देवियों की विशेष पूजा, दोपहर बाद से मंगलपाठ

जमशेदपुर : साकची ठाकुरबाड़ी रोड में महालक्ष्मी, राणी सती दादी, अंजनी माता मंदिर के छठा वार्षिकोत्सव पर आज तीनो देवियों का विशेष पूजा हुई. 11 पुजारियों ने पूजा अर्चना करवाई और विधि-विधान के साथ विशेष आरती हुई. तीन देवियों का आकर्षक श्रृंगार किया गया, राणी सती दादी को छप्पन भोग एवं सवामणी का प्रसाद लगाया गया. अपराह्न 2.30 बजे से शुभारंभ हुए राणीसती दादी जी के भव्य मंगलपाठ में 700 से अधिक महिलाएं शामिल हुई. मंगलपाठ एवं भजन के लिए तीन देवियों का दरबार सुबह से ही सजा हुआ था. यहां कई श्रद्धालुओं ने दादी की ज्योत का दर्शन किया.
मंगलपाठ का वाचक और भजन प्रस्तुत करने के दौरान मंगलपाठ वाचक मेघा निगानिया ने ‘चालो रे सखियां चालो दादी के दरबार में…, जय दादी की बोल हर काम तेरा हो जाएगा…, दादी मंगलम दादी नाम मंगलम…, झुंझुनूं से आयी दादी तनधन जी भी साथ हैं…, मेरा साथी खाटू वाला है…, मारो श्याम बसे खाटू माही सालासर में बजरंगी राणी सती राज करेगी झुंझुनू के माई…, चिटटी आई रे झुंझुनू से म्हारी दादी की चिटटी आई रे…, आदि भजन गाकर भक्तों को खूब झूमाया. भजनों के साथ नृत्य नाटिका की भी कलाकारों ने प्रस्तुति दी. मंगल पाठ एवं भजनों के दौरान भक्तगण नाचते-गाते एवं दादी जी और बाबा श्याम का जयकारा लगाते हुए महिलाओं ने भी जमकर नृत्य किया. राजस्थानी परिधानो से सजधज कर महिलाओं ने महामंगल पाठ किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव प्रमोद अग्रवाल, सुमन अग्रवाल सहित कई लोग शामिल थे.

You may have missed