April 30, 2026

महाशिवरात्रि पर “नृत्य प्रभा” 15 को, कोलकाता के कलाकार भी आएंगे

IMG-20260213-WA0007

जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के अवसर पर आगामी 15 फरवरी को डॉनफिट इंटरनेशनल के तत्वावधान में कदमा स्थित नृत्य प्रशिक्षण केंद्र में शास्त्रीय नृत्य का कार्यक्रम “नृत्य प्रभा” का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम संध्या 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें शहर और कोलकाता के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम में जमशेदपुर के मिस्टू मुखर्जी, अभिनाश, तृषा सरकार और अनन्या मल्लिक कत्थक नृत्य प्रस्तुत करेंगे. वहीं, कोलकाता से आमंत्रित कलाकारों में अंकिता पाल (कत्थक), अद्रिजा चौधरी (भरतनाट्यम) और तनीषा घोष (ओडिसी) नृत्य की प्रस्तुति देंगी.
उक्त विशेष कार्यक्रम को कैलिफोर्निया टेलीविज़न ग्लोबल द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कवर किया जाएगा, जो इसे वैश्विक मंच पर प्रमुखता प्रदान करेगा.

You may have missed