June 29, 2026

मजदूरों को सशक्त और संगठित करने का संकल्प, बेंगलुरु में इंटक की 316वीं बैठक संपन्न

IMG-20260618-WA0013

सर्च न्यूज: सच के साथ: बेंगलुरु में आयोजित इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक)

इस दो दिवसीय सत्र के दौरान संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के मजदूरों की समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और मुख्य अतिथियों ने केंद्र सरकार की नीतियों और नए लेबर कोड (श्रम संहिताओं) पर गहरी चिंता व्यक्त की, जिसे श्रमिक वर्ग के हितों के खिलाफ माना जा रहा है। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि देश के विकास की नींव कामगारों के पसीने पर टिकी है, इसलिए उनके वेतन, स्वास्थ्य बीमा, और सेवानिवृत्ति के लाभों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

जमशेदपुर और झारखंड के भी कई वरिष्ठ मजदूर नेताओं ने इस अधिवेशन में सक्रिय रूप से भाग लेकर स्थानीय स्तर पर श्रमिकों को आ रही दिक्कतों को राष्ट्रीय मंच पर उठाया। बैठक के समापन पर यह रणनीति तैयार की गई कि संगठन के आधार को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा ताकि हर छोटे-बड़े उद्योग में काम करने वाले कामगार को उसका उचित हक मिल सके। इसके साथ ही असंगठित क्षेत्र की महिलाओं और गरीब परिवारों की वित्तीय सहभागिता बढ़ाने तथा उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।