June 23, 2026

निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का 130 ने उठाया लाभ

IMG-20260208-WA0005

जमशेदपुर : आरव हीलिंग टच फिजियोथेरेपी रिहैब क्लिनिक द्वारा सोनारी आशियाना गार्डन एसोसिएशन के सहयोग से रविवार को निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोगों को जोड़ों के दर्द, कमर व रीढ़ की समस्या, मांसपेशियों की कमजोरी और उम्र से जुड़ी परेशानियों के लिए फिजियोथेरेपी के फायदे बताए गए. विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित फिजियोथेरेपी से दर्द कम होता है, शरीर मजबूत रहता है और रोजमर्रा के काम करने में आसानी होती है. शिविर में मुफ्त बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट भी किया गया.

You may have missed