June 23, 2026

निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने उपायुक्त का कोषांग निरीक्षण

IMG-20260208-WA0008

जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने नगरपालिका निर्वाचन की तैयारियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने बंदोबस्त कार्यालय का भ्रमण कर मतदाता सूची का वर्किंग कॉपी तथा मतदाता पर्ची का मिलान कार्य का अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
उपायुक्त ने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ा प्रत्येक कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गंभीरता से पूर्ण किया जाए. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सचिदानंद महतो, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी किकू महतो, कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद सहित संबंधित कोषांगों के पदाधिकारी एवं कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

You may have missed