April 29, 2026

पुलवामा आतंकी हमले के शहीद जवानों को किया याद

IMG-20260215-WA0001

d_jha-1

गोलमुरी शहीद स्थल पर पहुंचे कुणाल षाड़ंगी व ‘आगाज’ के सदस्य

जमशेदपुर : पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों की स्मृति में आज गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान सामाजिक संस्था ‘आग़ाज़’ के सदस्यों ने शहीदों को नमन किया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देनेवाले जवानों का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा. उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के परिवारों के साथ खड़े रहना चाहिए और राष्ट्र सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को सम्मान दिया गया व उपस्थित सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया.
‘आग़ाज़’ के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और शहीदों के बलिदान को याद रखना है. अंत में सभी ने शहीदों के सम्मान में राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया. मौके पर कुणाल षाड़ंगी के अलावा आग़ाज़ के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह, चेयरमैन चंचल भाटिया, सीजीपीसी के मुख्य सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे, सुखदेव सिंह, जगजीत सिंह, इन्फुलेंसर तरुण दास गुप्ता, सरबजीत सिंह आदि उपस्थित रहे.

You may have missed